गर्भवती महिला की पिटाई पेट में बच्चे की मौत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।


गर्भवती महिला की पिटाई पेट में बच्चे की मौत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।


 लोकेशन महाराजगंज यूपी 

 गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज  जिले से एक दिल दहला देने वाला घटना प्रकाश में आया है जहां घर में छिपने ना देने की वजह से गर्भवती महिला की पिटाई कर दिया गया।
 गर्भवती महिला की पिटाई के दौरान गर्भ में पल रहे मासूम की मौत हो गई ।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या मुस्तकिल निवासी एक महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को गोद में लिए नवजात मासूम के शव को दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाया है ।
महिला के कथना अनुसार गांव के ही लोग आपसे में घरेलू विवाद में मार पीट कर रहे थे महिला जो पेट से गर्भवती थी और घर पर अकेले थी की पिटाई के भय से भागते हुए एक व्यक्ति आया और उसके घर में छिपने का प्रयास कर रहा था महिला घर से बाहर जाने की बात कहने लगी की तभी पिटाई कर रहे लोग महिला को ही गाली बकने लगे महिला वजह पूछने पहुंची और मामला बिगड़ गया गर्भवती महिला की अंधाधुंध पिटाई करने लगे जिससे मौके पर सर फट गया और गस खा कर गिर गई बेहोश हो गई पास पड़ोस के लोग आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले आए जिसके बाद से दो दिनों बाद महिला को प्रसव पीड़ा हुआ और मृत मासूम का जन्म हुआ जिसकी मौत की वजह गर्भ में ही उसे गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है महिला और परिजन मासूम के शव को लेकर थाना निचलौल पहुंचे जहां से संतुष्टि नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय महाराजगंज पहुंचे और नव जात मासूम के शव  को दिखाते हुए पूरे पूरे घटना क्रम की आपबीती बताई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई करते हुए तत्काल कार्यवाही का निर्देश मातहतो को दिया और महिला को न्याय दिल्ली का आश्वासन दिया है ।
पर बड़ा सवाल है की एक गर्भवती महिला को नव जात मासूम के शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खट खटाना पड़ रहा है तब प्राथमिक थानों से कसे न्याय मिलेगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।