विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा
विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा
कलीनगर तहसील के थाना माधौटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी एक किशोर ने कॉल पर खुद के अपहरण की सूचना देकर परिवार की धड़कनें बढ़ा दीं।
थाना क्षेत्र माधोटांडा के मल्लपुर खजुरिया में अपहरण किए गए किशोर को पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने अपहरण का मुकदमा किया दर्ज।
BY riporter gurdeep singh
08:45 AM, 23 AUGUST 2022
कलीनगर तहसील के थाना माधौटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी एक किशोर ने कॉल पर खुद के अपहरण की सूचना देकर परिवार की धड़कनें बढ़ा दीं। हालांकि पुलिस ने छह घंटे में ही किशोर को सुरक्षित तलाश लिया। पूछताछ में मां से नाराजगी के चलते अपहरण की कहानी रचने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी मल्लपुर खजुरिया निवासी 17 वर्षीय किशोर रविवार शाम चार बजे बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। किशोर ने रात दस बजे करीब अपने बहनोई को कॉल करके बताया कि माधोटांडा खटीमा मार्ग पर जाते वक्त खटीमा की ओर से आए दो कार सवार व्यक्तियों ने उसे नशा सुंघाकर कार में बैठा लिया। कार में दो अन्य व्यक्ति भी बेहोश पड़े थे। काफी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो खुद को कमरे में बंद पाया। किशोर ने बताया कि वहां पांच व्यक्ति और बंधे पड़े थे। किसी तरह वह मोबाइल निकालकर बात कर पा रहा है। उसने परिजन को अपने मोबाइल की लोकेशन भी भेज दी जो रुद्रपुर उत्तराखंड की थी। करीब रात 12 बजे किशोर के पिता परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लोकेशन के आधार पर टीम को रवाना किया। रात दो बजे किशोर ने फिर कॉल करके खुद के बंधक मुक्त होने की बात बताई। उसकी लोकेशन बिलासपुर के नजदीक की मिली। करीब पांच बजे पुलिस ने बिलासपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास से उसे तलाश कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किशोर ने परिजन को अलग बात बताई। जबकि पुलिस की पूछताछ में अलग बातें बताई हैं। मां की किसी बात से नाराज होकर घर से जाने की बात फिलहाल सामने आई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा
ग्राम पंचायत अंबा घाट में 22,8, 2022 को एक खुली बैठक का आयोजन किया गया
ग्राम पंचायत अंबा घाट में 22,8, 2022 को एक खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह कहा गया
Leave a Comment: