सभी मांग पूरा नहीं तो 6 सितंबर से शुरू होगा आंदोलन- सुरेन्द्र


जेई ने कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया, बाकी कार्यों को जल्द करने का आश्वासन- ब्रहमदेव

सभी मांग पूरा नहीं तो 6 सितंबर से शुरू होगा आंदोलन- सुरेन्द्र


यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर   / समस्तीपुर   : - - 22 अगस्त 2022

  चक मोतीपुर निवासी बैधनाथ सहनी, ननकी दास, जयनारायण दास आदि के घरों पर से नंगा तार हटाकर इंसुलेटेड वायर लगाने, कृषि कार्य हेतु अलग से ट्रांसफार्मर लगाने, मोतीपुर सब्जी मंडी से लेकर विश्वकर्मा चौक तक 11 हजार का जर्जर तार बदलने, रहीमाबाद आइसक्रीम फैक्ट्री से कब्रिस्तान तक सड़क पर लटक रहे 11 हजार वोल्टेज के तार को पोल गाड़कर ऊंचा करने एवं पानीटंकी के पास 440 वोल्टेज के तार को उंचा करने एवं ट्रांसफार्मर से अर्थिंग देने, ताजपुर बाजार क्षेत्र की तमाम गड़बड़ियों को दुरूस्त कर प्रतिदिन 22 घंटे विधुत आपूर्ति करने, संपूर्ण प्रखंड में जर्जर नंगे तार को बदलकर इंसुलेटेड वायर लगाने, ट्रांसफार्मर पर जारी अधिभार को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, मोतीपुर बांसबाड़ी निवासी चंद्रा शर्मा के एक मीटर पर भेजे जा रहे दो बिल पर कारबाई करने आदि जनहित की मांगों को लिपिबद्ध कर सिरसिया पावरग्रिड में भाकपा माले के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने जेई केशव कुमार से मिला.
     वार्ता के दौरान जेई ने मीटर की गड़बड़ी को तत्काल ठीक करा दिया. रहीमाबाद कब्रिस्तान के पास तत्काल दो पोल गाड़कर तार उंचा करने का आदेश दिया. कृषि कार्य हेतु ट्रांसफार्मर लगाने का टेलीफोनिक आदेश ठेकेदार को दिया. अन्य मांगों पर सामग्री उपलब्ध कराकर यथाशीघ्र कारबाई करने का आश्वासन दिया.
   मौके पर प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्वकर्ता माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी मांगों पर जल्द कारबाई नहीं की गई तो 6 सितंबर से विभागीय मंत्री एवं अधिकारी का पूतला दहन कर भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी.
  प्रतिनिधिमण्डल में प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के अलावे ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० ऐजाज, जीतेंद्र सहनी, मो० कयुम मुन्ना, उपेंद्र शर्मा आदि थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।