बाइक सवार की कार से आमने सामने टक्कर।
हादशे में बाइक सवार दो लोग घायल ,एक कि हालत गंभीर।
परिवार में बची बस एक बेटी
बागपत के गांव डौला निवासी फतेह मोहम्मद अपनी गर्भवती पत्नी 32 वर्षीय तब्बसुम और तीन बेटियों के साथ अपनी मेरठ के सिवालखास से बाइक से घर लौट रहे थे। बालैनी स्थित टोल प्लाजा के पास कैंटर ने फतेह मोहम्मद की बाइक को रौंद दिया। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। एक ही बाइक पर सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इनमें दंपती व तीन बेटियां शामिल है। पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया है।
ग्राम डौला निवासी 35 वर्षीय फतेह मोहम्मद अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी 32 वर्षीय तब्बसुम और तीन बेटी आठ वर्षीय ईलमा, छह वर्षीय ईकरा और दो वर्षीय मायरा के साथ अपनी ससुराल सिवालखास (मेरठ) से रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बालैनी स्थित टोल प्लाजा के पास बागपत की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने फतेह मोहम्मद की बाइक को रौंद दिया। लोग बाइक सवार पांचों सदस्यों को बालैनी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बालैनी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र निवासी कैंटर चालक इरशाद को पकड़कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फतेह मोहम्मद सब्जी की खेती करता था। रविवार सुबह वह अपनी ससुराल के लिए घर से चला था। बड़ी बेटी दस वर्षीय फराह को दादी के पास ही छोड़ दिया था। फतेह को रविवार रात को दिल्ली की आजादपुर मंड़ी के लिए सब्जी लेकर निकलना था, इसलिए शाम को सिवालखास से घर के लिए निकला था। v
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हादशे में बाइक सवार दो लोग घायल ,एक कि हालत गंभीर।
जेल से निकलने के बाद किसी को नहीं छोडूंगा
Leave a Comment: