✍️फतेहपुर /धाता  प्रदेश सरकार ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है


मोहम्मद रईस रहमानी
धाता की सड़कें गड्ढों में तब्दील जिम्मेदार बेखबर
✍️फतेहपुर /धाता  प्रदेश सरकार ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है, यह लेकिन सरकारी मिशनरी सुधरने का नाम नहीं ले रही है. धाता दीपनारायण तिराहा से निकली सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है, जो विभागीय उदासीनता और अनदेखी का शिकार हो गई है. रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो वाहन चालकों सहित राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं.
गड्ढे में तब्दील हुई सड़कें.कागजों तक सिमटा सीएम का आदेश

सूबे में भाजपा सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि सड़कों की दुर्दशा सुधर जाएगी. मुख्यमंत्री ने भी सत्ता में आते ही सड़कों को छह माह के अंदर गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन सरकारी हुक्मरानों के फेर में मुख्यमंत्री का दावा भी कागजों का पेट भरने तक सीमित रह गया. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है.

जर्जर मार्ग पर चलना दूभर, कई लोग हो चुके चोटिल
राहगीर अवधेश कुमार ने बताया कि जर्जर मार्ग पर दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं. एक बार किसी काम से जा रहा था तो मोटरसाइकिल का पहिया गड्ढे में चले जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया था, जिससे मैं चोटिल होने से बचा था. कई जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से इस जर्जर मार्ग के बारे में अवगत कराया गया, मगर किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया. इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए, जिससे लोग चोटिल होने से बच सकें.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।