जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर ग्राम पंचायत पेंडारी के गौठान में करोड़ों रुपए खर्च किया जा चुका है


पेन्डारी गौठान करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी हुआ पूरी तरह निष्क्रिय।

सूरजपुर। 
जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर ग्राम पंचायत पेंडारी के गौठान में करोड़ों रुपए खर्च किया जा चुका है। और करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी आज  गौठान की हालत बिल्कुल खराब नजर आ रही है। जिसमें बांस सीमेंट गिट्टी और कई प्रकार की सामग्रियां लगाई जा चुकी हैं साथ में ट्रैक्टर गाड़ियों की भाड़ा के नाम पर करोड़ों रुपए शासन के खाते से निकाल कर कागजों पर गौठान पुरी किया जा चुका है।
इसके बाद भी जमीनी हकीकत अगर देखा जाए तो गौठान के अंदर काम के नाम पर जीरो है। पहले गौठान का चारों तरफ से तार के द्वारा बाउंड्री किया जा चुका था। जो आज बाउंड्री के नाम पर मौके पर कुछ देखने को नहीं मिलेगा। अंदर में और कुछ क्रियाकलाप कराया जा चुका है जो भ्रष्टाचारियों का भेट चल गया है जिसे हम तस्वीरों के माध्यम से  दिखा रहे हैं। और आज गौठान में चारों तरफ से खुली जगह नजर आने की वजह से चरवाहों ने गाय बैल चलाते रहते हैं। एवं अज्ञात लोगों ने तार एवं बाउंड्री खुटे को  तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिए हैं। गौठान बनाते समय अधिकारियों कर्मचारियों ने भारी भ्रष्टाचार कर सिर्फ कागजों में ही क्रियाकलाप हुआ है जमीनी हकीकत पर कुछ नहीं  है। इसके बाद भी उसके अंदर आजकल फिर से अपने जेब खर्च निकालने के लिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ईटा बालू से कुछ काम करवाया जा रहा है जो बाउंड्री ना होने के कारण कभी भी ध्वस्त हो सकता है। पहले जो भी काम कराया गया है उस में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जो हम तस्वीरों के माध्यम से दिखा रहे हैं। उसी तरह आजकल भी काम कराया जा रहा है वह सिर्फ दिखावा के लिए है क्योंकि आने वाले समय में बाउंड्री ना होने की स्थिति में उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
यही कारण है कि वन परीक्षेत्र बिहार को पिछले दिनों में पत्रकारों के सुर्खियों में छाए रहते हैं और खासकर पिंडारी गोठान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गोठान के पूरे भ्रष्टाचार को दिखाया जा चुका है। और रेंजर साहब से इसकी जानकारी लेनी चाही तो पर उन्होंने बताया कि इसके लिए हमारे पास टाइम नहीं है।
हम आपको इस तस्वीरों के माध्यम से दिखा रहे हैं किस तरह से पेंडारी के गौठान में भ्रष्टाचार के ऊपर भ्रष्टाचार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सूरजपुर से रिपोर्टर मुकेश सिहं ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।