–शुक्रवार को जिले भर के साथ ही पीएसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।


श्री कृष्ण के जन्म पर पीएसी जवानों ने 5 राउंड फायरिंग की गई।

Location –झांसी (यूपी)

Anchor –शुक्रवार को जिले भर के साथ ही पीएसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। परंपरागत रूप से भगवान कृष्ण की झांकी सजाकर पूजा अर्चना की गई। कीर्तन मंडली ने ठाकुरजी के भजनों का गुणगान किया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 33वीं वाहिनी पीएसी में भी देर रात हुए जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म होते ही पीएसी जवानों द्वारा 5 राउंड फायरिंग कर भगवान कृष्ण को सलामी दी गई। इस दौरान वाहिनी के सेनानायक ने कहा कि वैसे तो भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हिंदुस्तान में मनाया जाता है। लेकिन पुलिस विभाग का विशेष लगाव रहता है। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की जेल में पैदा हुए थे। इसलिए पुलिस विभाग बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है।इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सहित स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।