केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से कई सड़कों का किया लोकार्पण -


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से कई सड़कों का किया लोकार्पण -


एंकर- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आज महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नौतनवा एवं फरेंदा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से नवनिर्मित 46 किलोमीटर लंबी 4 सड़कों का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना के कठिन काल के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी के साथ विकास हुआ है। सरकार की प्राथमिकता जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत महराजगंज जनपद में लगभग 300 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होने जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से सीधा लाभ किसानों को मिलने वाला है।

बाईट- पंकज चौधरी, केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अब तक टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ महराजगंज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।