बिजनौर पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार,
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार,
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर :- बिजनौर में एक लुटेरी दुल्हन का नया कारनामा सामने आया है।लुटेरी दुल्हन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक रात की सेज सजाई और अपने नए पति व उसके परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा कर घर में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर वहां से रफूचक्कर हो गई नींद से जागे एक रात दूल्हे ने जब दुल्हन को देखा तो दुल्हन घर में रखा सभी सामान लेकर फरार हो चुकी थी फिर पीड़ित ने नजीबाबाद पहुंचकर पूरे गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिसमें आज पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।
उत्तराखंड की नगरी कोटद्वार के गांव दुगड्डा की रहने वाली ज्योति और पूजा ने अपना एक गिरोह तैयार किया।गिरोह की सरगना ज्योति उर्फ पूजा ने राजस्थान के जिला चूरू निवासी मनोज को अपने चंगुल में फंसा लिया। मनोज से 2 लाख रुपये ठग लिए और ज्योति उर्फ पूजा की फर्जी शादी करा दी । ससुराल पहुंची ज्योति उर्फ पूजा ने रात होते ही खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी लूट कर फरार हो गई । तभी से नजीबाबाद पुलिस इस गिरोह की को पकड़ने के लिए आसपास के राज्यों की खाक छान रही थी। जिसमें आज नजीबाबाद बस स्टैंड से पूरे गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया और गिरोह में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इनका एक साथी अभी भी फरार है एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने बताया कि यह बहुत ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो भोले भाले लोगों को शादी के झांसे में लेकर उनसे लूटपाट करके फरार हो जाते थे फिलहाल पुलिस आसपास के जनपदों में इनका रिकॉर्ड खंगाल रही है और गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हिमाचल प्रदेश।कांगडा:-जिला कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान-4.0 के तहत 31 दिसंबर तक विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान जिले
जसपुरा में सपा की पीडीए पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा-बसपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा साइकिल का दामन खाद की कालाबाजारी, महंगी बिजली और बेरोजगारी पर भाजपा को घ
Leave a Comment: