तिरंगा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यापारी सम्मान समारोह में व्यापारियों और पत्रकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया


तिरंगा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यापारी सम्मान समारोह में व्यापारियों और पत्रकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
मड़ियाहूं,जौनपुर: 15 अगस्त 2022 सोमवार को जहां पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा था।    उसी शाम को तिरंगा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यापारी और पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मड़ियाहूं द्वारिका आई.टी. माल  पर किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आर०के० पटेल, मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मड़ियाहूं डा० संजय कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी किशोर कुमार चौबे, इंजीनियर रणजीत मौर्य, एडवोकेट एवं पत्रकार बृजराज चौरसिया, कमाल अख्तर फारुकी समाजसेवी एवं अनेक सम्मानित अतिथि एवं मड़ियाहूं की जनता उपस्थित रही।
आपको बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना भक्ति गीत, देश भक्ति नाच-गानों से प्रारंभ हुआ।
 जिसमें कलाकारों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मशहूर गायिका गीतांजलि मौर्या ने अपने देश भक्ति गानों से आए हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र, बुके व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। फिर मड़ियाहूं के व्यापारियों और क्षेत्रीय पत्रकारों, मीडिया कर्मियों व समाजसेवी लोगों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।