यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह


जिले भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस
यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
फतेहपुर।आजादी का पावन पर्व 15 अगस्त जिले भर में बड़े ही अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमें उर्मिला देवी सरस्वती ज्ञान मंदिर कसरांव मोड़,सेमरा मानापुर में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जिसमें प्रभात फेरी कसरांव मोड़ से पलिया पेट्रोल पम्प तक पेट्रोल पम्प से वापस विद्यालय तक निकाली गई। फिर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के लिए हनुमंत सिंह यादव जी भूतपूर्व प्रधान और दुर्गा प्रसाद यादव जी ने किया ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। उसके बाद मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई,फिर सभी अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बच्चों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जो सितंबर 2016 में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू की। 28 सितंबर, 2016 को यह हमला 18 सितंबर को कश्मीर के उरी में एक सैन्य अड्डे पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में था, जिसमें 19 सैनिक मारे गए थे। तब से, सरकार 29 सितंबर को "सर्जिकल स्ट्राइक दिवस" ​​​​के रूप में मना रही है। बच्चों द्वारा देश भक्ति पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।