छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा हीरा लाल इंटर कॉलेज में किया गया ,
संत कबीर नगर 13 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव की् कड़ी में जश्न ए आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया
उसने खाना खाने के बाद पहले चाकू से हमला किया फिर गला घोंटकर मां को मार डाला।
गुरुग्राम में मां के किसी से अवैध संबंध होने के शक में बेटे ने चाकू से वार कर और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मां के शव को कमरे में चारपाई के नीचे रखा और बाहर से ताला लगाकार फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर सेक्टर-10 ए थाने में मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गुरुग्राम रोहतक से गिरफ्तार किया। अदालत में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय प्रवेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर लिया है। इसके अलावा बाहर लगे ताले की चाबी, वारदात के समय पहने कपड़े और मृतका के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली 40 वर्षीय सोना गांव गढ़ी हरसरू में बेटे प्रवेश के साथ रह रही थीं। पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। सोना कई दिनों से पड़ोसियों को नहीं दिखी। 10 अगस्त की रात कमरे से बदबू आने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-93 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो शव चारपाई के नीचे पड़ा हुआ था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एफएलएल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के भाई परविंदर को सूचना दी गई। उन्होंने अपनी बहन की पहचान की। एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी बेटे ने अवैध संबंध के शक में मां पर छह अगस्त की रात को खाना खाने के बाद चाकू से हमला किया। फिर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में चारपाई के नीचे शव को छुपा दिया और बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी मां देर रात तक फोन पर बात करती थी। उसके चलते उसे शक था। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संत कबीर नगर 13 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव की् कड़ी में जश्न ए आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया
बच्चों के साथ प्रधान के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया
क्रांतिकारियों के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र
Leave a Comment: