बड़ी भागीदारी दिलाने का सधन जनसंपर्क अभियान शुरू


तैयारी पूरी माले का प्रखण्ड सम्मेलन 14 अगस्त को फतेहपुर पंचायत भवन पर होगा- सुरेन्द्र

बड़ी भागीदारी दिलाने का सधन जनसंपर्क अभियान शुरू


यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर 

ताजपुर /  समस्तीपुर  ।  13 अगस्त 2022

14 अगस्त को फतेहपुर पंचायत भवन पर 6ठा प्रखण्ड सम्मेलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दिया है.
  तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं सो पत्र के माध्यम से सूचना देते हुए शनिवार पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में सधन कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाया गया. प्रखण्ड के फतेहपुर समेत कई शाखाओं की बैठक आयोजित कर सम्मेलन को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की गई. 
     मौके पर भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक माले जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार, बतौर अतिथि जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सम्मेलन समापन के मुख्य वक्ता का माले पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा भाग लेंगे. माले नेता सुरेन्द्र ने बताया कि सम्मेलन के लिए कुर्सी, टेबुल, टेंट, लाउडस्पीकर, झंडे, बैनर आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है. झंडोत्तोलन के बाद शहीद पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सम्मेलन का उद्घाटन सत्र शुरू होगा साथ ही नई प्रखण्ड कमिटी गठन के सांगठनिक सत्र के बाद सम्मेलन समाप्त होगा. माले नेता ने उद्धाटन सत्र में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील आमजनों से की है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।