अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा स्थानीय नगर पंचायत के ओडियना बाजार से निकल कर कसबे के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाने तक पहुंची।
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल
फतेहपुर :- कांग्रेस ने महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में निकाली आजादी की गौरव यात्रा
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल
अमर वीर शहीदों को किया नमन
आजादी के वीर सपूतों और तिरंगा के सम्मान में गुरुवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली । यह यात्रा कांग्रेस की महिला जिला हेमलता पटेल के नेतृत्व में जिले की अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाह, दसवांमील, खटौली, लदिगवां होते हुए बहुआ कस्बे तक निकाली गई जहाँ गौरव यात्रा में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ल व फतेहपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आजादी की गौरव यात्रा को कार्यकर्ताओं ने शाह कस्बे स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारम्भ की | गौरव यात्रा के दौरान वीर शहीद अमर रहे,भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए | गौरवयात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा आपसी सद्भाव भाई चारा व नफरत छोडो भारत जोड़ो के उद्देश्य से निकाली गई है आजादी के अमर वीर शहीदों को नमन किया गया | आजादी की गौरव यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत आमजनों ने भी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अखिलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, शिवाकांत तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, उदित अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, पंकज गौतम, बिरेन्द्र सिंह चौहान, विकास अनूप,राजन तिवारी, आदित्य नारायण, काजल, कोमल सिंह, मधू वर्मा,सुमन, राजरानी, प्रिया, सुमन आदि लोग शामिल रहे |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा स्थानीय नगर पंचायत के ओडियना बाजार से निकल कर कसबे के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाने तक पहुंची।
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
आप सबको राखी का पावन त्यौहार मुबारक हो.
Leave a Comment: