वायरल विडियो का पुरनपुर SDM ने किया खुलासा रंजीश के चलते कर रहा था फर्जी तरीके से कब्जा
राजस्व विभाग द्वारा युवक द्वारा कराई गई फर्जी विरासत को निरस्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अपने घर पर तिरंगा फहराएं,
आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अपने घर पर तिरंगा फहराएं, आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं 13 से 15 अगस्त 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) डे0एन0यू0एल0एम0 एवं नगर पालिका परिषद सीतापुर के अन्तर्गत तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने परियोजना निदेशक डूडा द्वारा स्वनिधि योजना के तहत वित्त पोषित स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये झण्डें, रिबन, ब्रेसलेट आदि के स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा बनाये गये झण्डों, रिबन, ब्रेसलेट आदि को देखकर जिलाधिकारी ने सराहना की तथा सभी को स्टाल से झण्डों व अन्य सामग्रियों को खरीदनें की अपील भी की। परियोजना निदेशक डूडा ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को तिरंगे झण्डे का बैच लगाया।
जिलाधिकारी ने गुब्बारे हवा में उड़ाकर एक सराहनीय कार्य करने के लिये लोगों को प्रेरित किया तथा जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक अपनी सहभागिता देकर देश हित में अपना योगदान दें, जिससे इस अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, परियोजना निदेशक डूडा सुधीर गिरि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीतापुर वैभव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहे। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की कास्ट रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजस्व विभाग द्वारा युवक द्वारा कराई गई फर्जी विरासत को निरस्त कर दिया गया है।
नकली मिठाइयां जनता के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य के लिए उतरौला नगर में तिरंगा शोभायात्रा निकाला गया
Leave a Comment: