बिहार के पश्चिमी चम्पारण से जनक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


बिहार के पश्चिमी चम्पारण से जनक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

बुधवार को एसएसबी 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सीमा चौकी गंडक बैराज के अंतर्गत नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मिकीनगर के प्रांगण में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एपीएफ सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल एवं एसएसबी  सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी के का जोर दार मुकाबला में एसएसबी विजेता रही।एवं एपीएफ उप विजेता रही।स्थानीय वॉलीबॉल टीम  वाल्मिकीनगर, हर्नाटांड़ , देवरिया एवं दरदरी टीम ने भाग लिया। इस जोरदार मुकाबले में हर्नाटांड़ विजेता रही।  विजेता एवं उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 
श्री प्रकाश कमांडेंट 21वीं वाहिनी ने सभी वॉलीबॉल टीम, छात्र छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि 75वे वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वाहिनी के अधिन सभी ग्राम वासियों से भारतीय झण्डा संहिता 2002 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों पर, सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों, स्कूलों-कॉलेजों में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक इत्यादि जगहों पर झंडोत्तोलन करें।एवं राष्ट्रीय पर्व को अति हर्ष और उल्लास से मनाने के लिए उत्साहित किया।
 इस कार्यक्रम के अवसर पर कमांडेंट श्री प्रकाश 21वी वाहिनी, सहायक कमांडेंट वंशदीप माजी, निरीक्षक जंगराज सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक  सतेन्द्र प्रताप सिंह, अमरजीत वाल्मीकि नगर के मुखिया पन्नालाल सा, सरपंच मैनुद्दीन अंसारी,उप मुखिया रवि प्रकाश गुप्ता, प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार शारदा नदी घाटी योजना, श्वेता कुमारी शिक्षक,अंकित कुमार संतजेवियर स्कूल वाल्मिकीनगर एवं अन्य गणमान्य  व्यक्ति मौजूद थे।
बाइट -श्री प्रकाश एस एस बी कमांडेंट बगहा

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।