दो बीघा जमीन के विवाद में की गती हत्या।                      


                                              बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट।                                      बिजनौर ;- जनपद बिजनौर के धामपुर शेरकोट रोड़ पर स्थित मनोकामना मंदिर पर छः अगस्त को हुई पुजारी की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । आपको बता दें कि छ: अगस्त को  मनोकामना मंदिर के पुजारी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी थी। जिसके खुलासे के लिये हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की गती थी। प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रशासन द्वारा हिंदूवादी संगठनों को 48 घंटे के अंदर खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था यह प्रकरण पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ था । पुलिस प्रशासन ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करके प्रकरण के खुलासे के लिए क्या यूपी में गठित की जिन्होंने जांच में तेजी लाते हुए वह मौसम लाइंस की सहायता से प्रकरण के खुलासे के लिए काम करना आरंभ कर दिया। जिसकी पुलिस प्रशासन को आज सफलता प्राप्त हुई है
 पुलिस प्रशासन ने आज इस प्रकरण का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को सुराग मिला की मूल रूप से कसबा शेरकोट के रहने वाले दिनेश कुमार जो वर्तमान में चांदपुर में रहता है। वह मंदिर की 2 बीघा संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करता रहा है परंतु जो पुजारी के रहते अपने मकसद में सफल नहीं हो पा रहा था पुजारी को रास्ते का कांटा मानकर दिनेश कुमार द्वारा एक षड्यंत्र के तहत पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया की हत्यारे ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया गया है। दिनेश कुमार अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिस पर पूर्व में भी सन्1998 व‌ सन् 2000 में भी हत्या के दो मुकदमे दर्द हैं। प्रकरण के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।