प्रतापगढ़ के तीन सिपाहियों ने सर्राफा व्यवसायी से प्रयागराज में किया लूट। तीनो सिपाही को प्रतापगढ़ से किया गया गिरफ्तार।


ब्रेकिंग---प्रतापगढ़---

प्रतापगढ़ की लुटेरी पुलिस!
*****×************

प्रतापगढ़ के तीन सिपाहियों ने सर्राफा व्यवसायी से प्रयागराज में किया लूट।

तीनो सिपाही को प्रतापगढ़ से किया गया गिरफ्तार।

व्यापारी से चार किलो चांदी लूट कर तीनो सिपाही हुए थे फरार।

क्राइम ब्रांच की टीम बता कर खुशरू बाग ले गए व्यापारी को लुटेरे सिपाही।

व्यापारी ने प्रयागराज थाने के शाहगंज कोतवाली में दर्ज कराया था लूट का मुकदमा।

हाथरस से प्रयागराज सोने-चांदी लेने आया था सर्राफा व्यवसाई सुनील।

कल शाम का बताया जा रहा मामला।

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली,कधई,पुलिस लाइन में तीनों सिपाहियों की थी तैनाती।

एक सिपाही ने सिर्फ लिया था अवकाश,बाकी दो सिपाही ड्यूटी के दौरान लूट करने गए थे प्रयागराज।

लूट की वारदात से प्रतापगढ़ पुलिस हुई शर्मसार।

डा.राम कृष्ण पाण्डेय प्रतापगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।