शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया


सिकंदरा में शुक्रवार तड़के चांदी व्यापारी की भाजपा कार्यकर्ता ने हत्या कर दी। गाड़ी में गोली मारने के बाद गांव अरसेना के जंगल में गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। उसे पॉलिथीन में रखकर कार में डाल दिया। इसी दौरान गश्त करती पुलिस ने कार को खड़ा देख चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड गए। आरोपी भाजपा नेता और उसके भतीजे को पकड़ लिया गया है।

सिकंदरा पुलिस शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे अरसेना गांव में गश्त कर रही थी। गांव से लगे जंगल में कार और दो युवकों को खड़ा देखा तो रुक गई। कार के बाहर खड़े युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर रखा देख हाेश उड़ गए। सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। वह बेलनगंज का रहने वाला। उसके साथ भतीजा भी था।  हत्या लोहामंडी के  तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा की हुई। वह चांदी व्यापारी थे। टिंकू की नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर भी आना जाना था। बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को  ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया।  मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।  सीओ हरी पर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया।  

 

 

 


 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।