मेरी जमीन पर किसी के द्वारा 5 करोड़ रुपए का फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोन करवाया गया है।


लोकेशन:- किशनगंज, इंदौर
ब्यूरो रिपोर्ट


फरियादी रमेश पिता बंसीलाल प्रजापत लेखराज पिता बंसीलाल प्रजापत फरियादियों ने किशनगंज थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, फरियादी ने थाने पर बताया था कि मेरी जमीन पर किसी के द्वारा 5 करोड़ रुपए का फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोन करवाया गया है। और बैंक द्वारा मेरी जमीन सीज की जा रही है। जब पूरे मामले की किशनगंज पुलिस ने जांच की तो साल 2018 हरीश तोलानी, जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा द्वारा जमीन ली गई थी। जिसमें जीतू वर्मा हरीश तोलानी ने अपने नाम करवाने के बाद किसानों से साभी दस्तावेज लेने के बाद बैंक में जाकर फर्जी रजिस्ट्री बनवाई। फर्जी रजिस्ट्री में किसानों के द्वारा प्रमोद शर्मा को यह जमीन विक्रय बताते हैं और उसी रजिस्ट्री के आधार पर साल 2019 में के जनवरी-फरवरी में भारतीय स्टेट बैंक पोलो ग्राउंड के द्वारा इस जमीन पर 5 करोड़ का लोन सेंशन हो जाता है, जबकि प्रमोद शर्मा को इस पूरे मामले कि किसी भी प्रकार से कोई जानकारी तक नही होती है, व किसी प्रकार के दस्तावेजों व पेपरों पर किसी भी प्रकार से कोई हस्ताक्षर मौजूद नहीं होते हैं।

किशनगंज पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हरीश तोलानी और जितेन उर्फ जीतू वर्मा के द्वारा भी थाना तिलक नगर क्षेत्र में आशीष अग्रवाल के साथ धोखाधड़ी की थी। इसमें आशीष अग्रवाल के नाम से एक ही जमीन पर दो रजिस्ट्री करवा कर दो अलग-अलग बैंकों से करोड़ो रुपए के फर्जी लोन जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा के द्वारा पास करवाए गए। LIC बैंक ढक्कन वाला कुआं से 1 करोड़ 70 लाख रुपए का लोन पास कराया गया। दूसरा लोन साउथ इंडियन बैंक विजयनगर से 1 करोड़ 82 लाख रुपए का लोन लिया गया है।


बाईट:- गुलाबसिंह रावत एस.आई. किशनगंज थाना।

 हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।