घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी की लाशें फंदे पर लटकी हुई मिलीं।   सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये घटना शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां के रहने वाले आदेश पुत्र साधु और उसकी पत्नी सुनीता की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। पास में ही दंपती की तीन बच्चियां भी रोती बिलखती मिलीं। घटना की जानकारी उस समय हो सकी, जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के समय आदेश के पिता और मां घर पर नहीं थे। वे दोनों किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। नगला खंगर के गांव फातीपुर निवासी आदेश (35) ने अपनी पत्नी सीता के साथ बुधवार देर रात घर के बरामदे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी को फंदे पर लटका देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया गया। इस बीच दोनों की मौत हो गई।  सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को बताया गया है कि आदेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता दस दिन पूर्व बेटी के घर गए थे, जबकि मां विमला देवी रिश्तेदारी में गई थी।   आदेश पत्नी सीता और तीन बच्चों के साथ घर पर था। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पति-पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। गांव में किसी के यहां कार्यक्रम था। देर रात उन दोनों ने बच्चों के साथ भोजन भी घर पर ही किया था। कमरे में भोजन किए हुए बर्तन भी रखे मिले है।  एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा।

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।