सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में रुपया एक डालर के मुकाबले 80 पार कर गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। महंगाई की मार से जनता परेशान है और हुक्मरान बेफिक्र हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट हैं, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता कम होने का नाम नहीं ले रही है।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सपा विधायक एवं चाचा शिवपाल यादव से उनके नाम चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे दिल्ली से वायरल किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने वाले भाजपा के प्रशिक्षित लोग है।



राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने आए अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानभवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के कहने पर शिवपाल यादव ने उन्हें पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव की चिट्ठी को सबसे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर वायरल किया। इससे साफ है कि यह पत्र भाजपा की साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि लुलु मॉल के निर्माण से राजधानी में निवेश आया है। लुलु मॉल का कार्य सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। सुभासपा और शिवपाल यादव के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि जिसे जाना है वह जा सकते हैं, वह किसी को रोक नहीं सकते।

महंगाई की मार से लोग परेशान, जनता को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही भाजपा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई की मार से जनता परेशान है और हुक्मरान बेफिक्र हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता कम होने का नाम नहीं ले रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में एक डालर के मुकाबले रुपया 80 के पार हो गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण विदेशों में पढ़ाना, विदेश यात्रा करना सब मुश्किल हो गया है। खाद, बीज, कृषि यंत्र सभी महंगे हैं। मोबाइल, कार खरीदना महंगा हो गया है। व्यापार घाटा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि आयात महंगा हो जाने से देश की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था लाने की जिद में गरीब को और गरीब बना रही है। पौष्टिक आहार पर जीएसटी की दरें बढ़ाकर आम जनता को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बैंकों ने लोन पर ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।