जल ही जीवन है जीवन को परियोजना द्वारा निकल रहे राख से बनाया जा रहा जहर-सावित्री देवी (जनसेविका)
परियोजना द्वारा निकल रही राख को रेणुका नदी में बहाये जाने से लोगो का कठिन हो रहा जनजीवन
सोनभद्र । जहा एक तरफ देश की नरेंद्र मोदी जी की सरकार व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार नदीयों व जल स्रोत को साफ सुथरा व निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए लाखों, करोड़ों की तमाम परियोजनाओं व योजनाओं को लागू कर रहे है तो वही सोनभद्र के रेणुकापार और ऊर्जांचल क्षेत्र में सब कुछ प्रदूषण की चपेट में है। कोयला और बिजली से जुड़ी परियोजनाओं ने स्थानीय निवासियों के जीवन में खुशहाली का उजाला भरने के वादे तो खूब किये लेकिन खुद के स्थापित होने के बाद लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। विद्युत नगरी के नाम से प्रसिद्ध ओबरा तापीय परियोजना द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो टन राख जीवनदायिनी रेणुका नदी में बहाया जा रहा हैं जिसके बहाये जाने से पुरा नदी का जल स्तर पूरी तरह से जहर दूषित हो रहा है। परियोजना के गैर जिम्मेदार अधिकारीयों के व्दारा पाइप लाइनों के माध्यम से रेणुका नदी में राख को बहाने का काम किया जाता है। जिससे लोग दूषित जल पीने को मजबूर है।परियोजना द्वारा व्यापक मात्रा में राखण को बहाये जाने से जल में रहने वाले जलीय जीव-जन्तुओं की जनसंख्या दर में भारी कमी आ रही है रेणुका नदी से जुड़ी सोन नदी व बिजुल नदी में भी व्यापक पैमाने पर राख का प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद भी इस कृत के जिम्मेदार परियोजना के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार को दिन दूना रात चौगुना बढ़ावा देने में लगे हुए है।और राखड़ को सीधे तौर पर परियोजना से रेणुका नदी में बहाया जा रहा है।परियोजना के इस पूरे कृत को महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने विडियो संलग्न सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, कैबीनेट मंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश,राज्य मंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश,प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन उत्तर प्रदेश,पर्यावरण निदेशालय,मंडलायुक्त मिर्जापुर,जिलाधिकारी सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र महोदय को पत्र भेज परियोजना के प्रकरण पर जल्द उचित कार्यवाही करने व प्रदेश सरकार द्वारा जल्द कमेटी गठित कर जांच कराये जाने की मांग की जिसके साथ ही परियोजना व्दारा जल्द ही राखड़ को नदी में बहाना बन्द नही किया गया तो इस मामले में पर्यावरण के दोहन करने वालों व उसके संरक्षण देने वालों के खिलाफ 15 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: