धामपुर ईदगाह पर बड़ी ही शांति और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज


धामपुर ईदगाह पर बड़ी ही शांति और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
जनपद बिजनौर से अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट
नगीना रोड स्थित धामपुर ईदगाह पर शहर इमाम मुफ्ती कमर कासमी के नेतृत्व में ईद उल अजहा की बड़ी ही शांति पूर्वक नमाज  अदा की गई । जहां हजारों लोगों ने देश और कौम के लिए  अमन और शांति के लिए दुआ की एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
उधर शासन प्रशासन ने साफ सफाई के साथ कड़ी सुरक्षा के भी इंतजाम किए प्रशासन त्यौहार को लेकर पहले ही अलर्ट था
धामपुर नगर पालिका ने धामपुर शहर को स्वच्छ मिशन के तहत धामपुर के प्रमुख स्थानों पर जो कचरे के डब्बे रखे थे उनको प्रेशर की मशीन द्वारा उठवा कर धामपुर शहर के बहार फिकवा दिया गया ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके
ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार क्षेत्र अधिकारी इंदु सिद्धार्थ तहसीलदार गोपेश तिवारी पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने शहर से लेकर ईदगाह तक का निरीक्षण करते हुए शासन प्रशासन को पहले ही अलर्ट कर दिया था ताकि त्यौहार को बड़े ही शांति पूर्वक के साथ मनाया जा सके

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।