चार साल छोटी बच्ची जो अपने परिवार से बिछड़ गई थी पुलिस ने परिवार से मिलाया।
चार साल छोटी बच्ची जो अपने परिवार से बिछड़ गई थी पुलिस ने परिवार से मिलाया।
का० राजाराम मोहन राय समेत कर्पूरीग्राम माकपा का संपूर्ण शाखा माले में हुआ शामिल
का० राजाराम मोहन राय समेत कर्पूरीग्राम माकपा का संपूर्ण शाखा माले में हुआ शामिल
पार्टी सदस्यता का शपथ दिलाने के बाद माला पहनाकर कार्यकर्ताओं को किया गया स्वागत
कार्यकर्ताओं को शामिल होने से माले को मिली मजबूती, संघर्ष होगा तेज- उमेश कुमार
समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 6 जुलाई 2022
कर्पूरीग्राम के स्थानीय निवासी सह माकपा नेता का० राजाराम मोहन राय, मीरा देवी, रामजी सिंह कुशवाहा के साथ बैजू राय, रेखा देवी, जानकी देवी, मंजय कुमार समेत संपूर्ण बढ़िया बेलार- कर्पूरीग्राम शाखा बुधवार को एक सादे समारोह में भाकपा माले में शामिल हो गये. मौके पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने खेग्रामस का भी सदस्यता लिए.
इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी संविधान और कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.
मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं को माले का सदस्यता फार्म भरकर सामूहिक शपथ दिलाया गया. तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया.
मौके पर भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, अशोक कुमार, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
इस दौरान माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है. माले लोकतंत्र और संविधान के दायरे में बड़ी भागीदारी वाला निर्णायक संघर्ष चलाती रही है. जन सरोकार के लिए माले कार्यकर्ता शहादत देने से भी पीछे नहीं हटा करते. माले सिर्फ संघर्ष ही नहीं करती बल्कि जीत भी हासिल करती रही है. यही कारण है कि विभिन्न संगठन एवं दलों के लोग लगातार माले में शामिल होते रहे हैं.
प्रो० कुमार ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के माले में शामिल होने से माले को मजबूती मिलेगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चार साल छोटी बच्ची जो अपने परिवार से बिछड़ गई थी पुलिस ने परिवार से मिलाया।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां
पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
Leave a Comment: