पराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन में फिर एक बार गाजियाबाद
पराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन में फिर एक बार गाजियाबाद
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरा में रहने वाले लगभग आधा दर्जन से अधिक दबंगों
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरा में रहने वाले लगभग आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा क्षेत्र के कई युवकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार की है। प्रेमनगर क्षेत्र के नगरा में रहने वाले छोटू परिहार ने बताया कि वह पढ़ने के लिए कोचिंग जाता है। गत दिवस कोचिंग के बाहर क्षेत्र में रहने वाले कुछ दबंगों ने बिना किसी वजह उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना की सूचना उसने प्रेमनगर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी प्रकार नगरा में रहने वाले करण साहू ने बताया कि वह बॉक्सिंग की कोचिंग लेने रेलवे इंस्टिट्यूट जाता है। गत दिवस जब वह इंस्टीट्यूट से वापस घर की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में छोटू परिहार की पिटाई करने वाले युवकों ने उसे रोक लिया तथा उसकी मारपीट की। इस बीच उसके प्रशिक्षक तथा अन्य बॉक्सिंग खिलाड़ी वहां पर पहुंच गए, जिससे हमलावर भाग निकले, लेकिन खिलाड़ियों ने उनकी एक गाड़ी को पकड़ लिया, जिसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सभी पीड़ितों ने एसएसपी से हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन में फिर एक बार गाजियाबाद
कार्यों में भ्रष्टाचार का रूप प्रधान सिगरेट पीने मिलकर उड़ाए लाखों रुपए
दनियालपुर कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों को नहीं है सामान्य ज्ञान क्योंकि विद्यालय बन गया अखाड़ा l
Leave a Comment: