ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित, आज भी नदी नाला के पानी पीने पर मजबूर


पासल के ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित, आज भी नदी नाला के पानी पीने पर मजबूर।

जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत पासल जेल्हापारा में पानी का सुविधा ना होने से पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर पानी की सुविधा बिल्कुल नहीं है और ग्रामीण बरसात  के दिनों में तड़पते रहते हैं।

ग्राम पंचायत पासल के सरपंच सचिव एवं आला अधिकारियों सहित घोर लापरवाही के कारण आज भी आदिवासी पिछले समूह के लोग पानी भी भर रहे हैं।

पानी की घोर समस्या पासल पंचायत में होने से पहाड़ी इलाके के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने झरना एवं ढोड़ी के पानी पीने पर मजबूर हो गए हैं।

जिससे ग्रामीणों को गंदा पानी पीने से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होगी। उनके घरों में छोटे-छोटे बच्चों एवं सभी परिवारों को मलेरिया, खसरा, जैसे कठोर बीमारियां होने की पूर्ण संभावना है।

पासल पंचायत में अधिकतर लोग आदिवासी वर्ग से आते हैं जो कम शिक्षित होने के नाते वह लोग शासन की सुविधा से आज भी वंचित है। जिस पर सरपंच सचिव सहित जिले के आला अधिकारियों का कोई नजर ही नहीं जाता

शासन प्रशासन एवं पंचायत के सचिव सरपंच को तत्काल प्रभाव से इन समस्या का निराकरण करना चाहिए।

संवाददाता mukesh Singh की रिपोर्ट।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।