आज हिन्दू जागरण मंच महानगर लखनऊ द्वारा कन्हैया लाल साहू की हत्या के विरोध में मंच द्वारा लखनऊ कलेक्ट्रेट पर विरोध दर्ज कराते


आज हिन्दू जागरण मंच महानगर लखनऊ द्वारा कन्हैया लाल साहू की हत्या के विरोध में मंच द्वारा लखनऊ कलेक्ट्रेट पर विरोध दर्ज कराते हुए नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और जिसमे मुख्य मांग की कि कन्हैया लाल साहू की हत्या के अभियुक्तों को  अदालत द्वारा प्रतिदिन सुनवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाए ज्ञापन देने में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विकास शुक्ला जी वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष मीनू तिवारी जी जिला अध्यक्ष दक्षिण क्षेत्र संजय कुमार अग्रहरी रामानंद जी एडवोकेट रजनीश कुमार, राजेश कुमार, मोनू गुप्ता जी, एडवोकेट स्वतंत्र प्रिय गुप्ता जी ,वासु प्रजापति, मुकेश कुमार, निधि वाला इत्यादि लोग शामिल हुए

सेवा में 
महामहिम राष्ट्रपति महोदय
भारत सरकार नई दिल्ली
 द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी 

विषय - उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े हत्या के संबंध में

महोदय, हिन्दू समाज आपसे निम्नलिखित मांग करता है।

1. राजस्थान के उदयपुर शहर में एक हिन्दू युवक कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े आतंकवादियों द्वारा गला काटकर नृशंस हत्या की गई है जो राज्य की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए

2.  राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से लगातार हिन्दुओं पर हमलों की घटना हो रही हैं जिससे लगता है कि हिन्दुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है अतः ऐसी सरकार को आपके द्वारा बर्खास्त किए जाने की आवश्यकता है

3.  इस घटना में हत्या आरोपी खुलेआम धार्मिक नारे लगा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री की भी हत्या करने की खुली धमकी दे रहे हैं जोकि बहुत गंभीर बात है इन हत्यारों के पीछे कौन सी ताकते हैं उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए एवं इस घटना की जांच सीबीआई या अन्य किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए।

4.  इस घटना को अंजाम देने का उद्देश्य देश के हिन्दू समाज को भयभीत करना भी है इस घटना से देश के हिन्दू समाज में भय व्याप्त हुआ है अतः फतवा देने वाले और हिन्दू समाज को धमकी देने वाले जेहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ देश में कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

5. मृतक ने पुलिस प्रशासन से घटना से काफी पहले ही सुरक्षा मांगी थी और बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही हैं इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा नहीं दी ना ही धमकी देने वाले हत्यारों के खिलाफ पूर्व में कोई कार्यवाही की ऐसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

महोदय, इस प्रकार की घटना देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और आंतरिक सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करता है। हम एक देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे से अनुरोध करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथी मानसिकता के लोग और संगठनों पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए। 

निवेदक
विकास शुक्ला
अध्यक्ष
हिन्दू जागरण मंच,महानगर, लखनऊ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।