जनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण


जनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील सिधौली में शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय मेें निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वह डिफाल्टर न होने पाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो तथा शिकायतकर्ता अवश्य संतुष्ट होना चाहिए। आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। 
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बृजमोहन शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सिधौली यादवेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी सिधौली अजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  
    तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 140 शिकायतों में से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 98 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील लहरपुर में प्राप्त 36 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील महोली में प्राप्त 40 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील सदर में प्राप्त 75  प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील बिसवां में प्राप्त 84 प्रार्थना-पत्रों में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर निर्धारित समयावधि के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।   
    इसके उपरान्त जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने कमलापुर थानें का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कमलापुर स्थित दाउदपुर पौधशाला में पौधों की गुणवत्ता देखते हुये वृक्षारोपण किया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्टजनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील सिधौली में शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय मेें निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वह डिफाल्टर न होने पाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो तथा शिकायतकर्ता अवश्य संतुष्ट होना चाहिए। आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। 
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बृजमोहन शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सिधौली यादवेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी सिधौली अजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  
    तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 140 शिकायतों में से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 98 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील लहरपुर में प्राप्त 36 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील महोली में प्राप्त 40 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील सदर में प्राप्त 75  प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील बिसवां में प्राप्त 84 प्रार्थना-पत्रों में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर निर्धारित समयावधि के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।   
    इसके उपरान्त जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने कमलापुर थानें का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कमलापुर स्थित दाउदपुर पौधशाला में पौधों की गुणवत्ता देखते हुये वृक्षारोपण किया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।