शिवसेना ने किया पुलिस अधीक्षक का आत्मीय अभिनंदन


अब तक की खबर

.????..रिपोर्ट???? 

तहसील संवाददाता शोभित हरीश दुबे

शिवसेना ने किया पुलिस अधीक्षक का आत्मीय अभिनंदन
 बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक पद पर निर्विवाद सफलतम दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री राहुल कुमार लोढ़ा lPS का सनातनी परम्परा नुसार विधी विधान से तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने शिवसैनिक पदाधिकारियों साथियों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया |
     26 जून को दो वर्ष पूर्व पुलिस अधीक्षक पद की कमान सम्हालने के पश्चात जिले के पुलिस विभाग में फुर्ती उर्जा का संचार कर अपराध पर लगाम कसते हुए आम जनता में न्याय के प्रति विश्वास कायम किया और जटिल प्रकरणों का निराकरण करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया | इसी के साथ जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए स्वयं जंगल की खाक छानी तथा नाबाड के नाम पर अतिक्रमणकारी  जंगल भूमाफियाओं का सफाया किया | पर्दे के पीछे छुपे आर्थिक अपराध को उजागर करने वाले निर्भिक राहुल लोढ़ा भले ही राजनेताओं के साथ भ्रष्टाचारियों के आंखों की किरकिरी बने हो लेकिन आम जनता के बीच निष्पक्ष कर्तव्य निष्ठ ईमानदार अधिकारी के रूप में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने में सफल हुए हैं | 
         ऐसे अधिकारी को सम्मानित करते हुए गर्व होता है और विश्वास द्रड होता है कि आमजनता के जानमाल की रक्षा निष्चित ही मजबूत दबंग हाथों में है  |
        इस अवसर पर  शिवसेना जिला प्रमुख अशोक कोली , तहसील प्रमुख देवीदास भवरे , जिला संपर्क प्रमुख मनोज कानुगो सहित पदाधिकारी शिवसैनिक एवम विशेष रूप से उपस्थित हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी दिनेश सुगंधी तथा नवभारत ब्यूरो प्रमुख पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूर्वे आदि साथियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वस्थ उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी |
अब तक की खबर

.????..रिपोर्ट???? 

तहसील संवाददाता शोभित हरीश दुबे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।