गैंगस्टर एक्ट के एक और आरोपी की लगभग 85 लाख की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन ने कुर्क कर दिया।


ब्यूरो चीफ मोहित सिंह - खबर झाँसी से है, जहां 
गैंगस्टर एक्ट के एक और आरोपी की लगभग 85 लाख की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन ने कुर्क कर दिया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले सरताज उर्फ गुड्डा द्वारा पूर्व में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया था। इन वारदातों के संबंध में थाने में मुकदमा भी कायम कराए गए थे। पुलिस ने सरताज उर्फ गुड्डा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी। यह मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चल रहा था। जिला मजिस्ट्रेट ने इस मुकदमे में आरोपी की संपूर्ण संपत्ति को कुर्क किए जाने के आदेश जारी कर दिए। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए आज क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश गौतम, प्रेम नगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला तथा जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ सरताज उर्फ गुड्डा के संगम विहार कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची और लगभग 85 लाख मूल्य का मकान कुर्क कर लिया।

झाँसी अब तक न्यूज़ से मोहित सिंह रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।