योगी बाबा के बुलडोजर से भी नहीं डरते दलाल रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला करते हैं खुलेआम वसूली जनपद बहराइच


योगी बाबा के बुलडोजर से भी नहीं डरते दलाल रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला करते हैं खुलेआम वसूली जनपद बहराइच तहसील महसी थाना क्षेत्र हरदी अंतर्गत चहलारी घाट से 300 मीटर पहले स्थित बन चौकी पर अवैध वसूली कर रहा रिंकू राव नाम का एक व्यक्ति जो कि आने जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली करता है और अपने आप को फॉरेस्ट गार्ड बताता है जब इस चीज की खबर मीडिया को पता चली तो मीडिया ने संज्ञान में लेते हुए रेंजर दीपक कुमार सिंह जी से बात किया दीपक कुमार सिंह जी ने बताया वह मेरे वन विभाग का कोई चपरासी या कर्मचारी नहीं है अगर ऐसी कोई अवैध वसूली वहां चल रही है तो उसके लिए मैं थाना इंचार्ज हरदी को सूचित करता हूं और आगे से ऐसी कोई अवैध वसूली ना हो जनता से अपील करता हूं कि अगर कोई बन चौकी पर कोई भी वसूली करता है तो आप फौरन थाना हरदी से इस नंबर पर 9454402971  संपर्क करें दलालों से सावधान रहें अगर ऐसे ही चलती रही दलालों की वसूली तो क्या होगा इसलिए वन विभाग से मैं एक गुजारिश करता हूं कि जरा चहलारी घाट से पहले स्थित बन चौकी पर नजर रखे अगर योगी राज में भी ऐसा भ्रष्टाचार और दलाली का काम चल रहा है क्यों क्या उम्मीद की जाए कि जनता को कब न्याय मिलेगी डीएम साहब जरा गौर कीजिए आपके नाम पर बट्टा लगा रहे दलाल अब किसी का डर नहीं कर रहे खुलेआम वसूली जरा एक नजर चलारी घाट से पहले  बने बन चौकी पर भी डालें  डीएम साहब अब तक टीवी चैनल बहराइच से संतोष कुमार की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।