कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया। हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही


[embed]https://www.youtube.com/watch?v=b4qBJCy6MWU[/embed]

--------------------------------------
मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा के नीचे बैठकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरुद्ध कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया। हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक गुस्सा और विरोध हो रहा है केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के इस गलत नीति को जिस तरह सौंपा गया है उससे बड़ी संख्या में वे तमाम युवक नाराज हैं जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देख रहे थे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही कांग्रेस पार्टी ने युवाओं का साथ देते हुए इस योजना का विरोध किया है राष्ट्रीय सुरक्षा वह हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभाव को भी उजागर किया है जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा की यह भारत की सुरक्षा और नौजवानों के भविष्य से जुड़ा हुआ सवाल है अग्निपथ योजना इन दोनों के लिए ही हितकारी नहीं है इसलिए कांग्रेस पार्टी इस योजना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करती है।
इस अवसर पर आमोद मिश्र, राज किशोर सिंह, संतोष भार्गव, विनीत दीक्षित, अल्पना सिंह, शुबी खान, सुधीर पांडे, नरेंद्र वर्मा, लवकुश मिश्रा, डा० मशरूर अली, शिशिर बाजपेई, चोक्ष विभु अवस्थी, डॉ राजकुमार, धीरेश कश्यप, कमला रावत, तारिक फारूकी, नागराज कश्यप, सुंदर सिंह शेखावत, जावेद अख्तर, शोभित अवस्थी, काजल यादव, कान्हा बाजपेई, कृष्ण कुमार मेहरोत्रा, रवि प्रकाश दीपक, भोला नाथ पांडे, यशब मुन्ने राजा, सुभाष राजवंशी, प्रियांशु चौहान, आदि कांग्रेसजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।