रामपुर के कस्बा टांडा में : दहेज में स्कार्पियो की मांग पूरी न करने पर सात माह की गर्भवती की पिटाइ से मौत। परिजनों ने हत्या आरोप लगाते हुए किया हंगामा। दो साल पहले शादी हुई थी।
क्षेत्र के गांव चक गजरौला निवासी भरत सिंह की बेटी विनीता (30) की शादी दो साल पहले गांव पीपली नायक निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू के साथ हुई थी। पिता ने दहेज में काफी सामान दिया था। लेकिन परिवार वाले दहेज के सामान से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद ही दहेज में स्कार्पियो कार व रकम की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर महिला के साथ मारपीट करते थे। म्रतक के भाई संजीव कुमार का कहना है कि कुछ दिन तक तो उसकी बहन छिपाती रही। लेकिन मांग पूरी न करने पर लगातार मारपीट करने पर बहन ने बताया। पांच अप्रैल को उसकी बहन विनीता से स्कार्पियो कार की मांग की। बहन के मना करने पर बहन के साथ मारपीट की। किसी के सूचना देने पर वह परिवार के साथ गांव पहुंचे तो उसकी बहन दर्द से कराह रही थी। वह बहन को लेकर मुरादाबाद के कासमास अस्पताल ले गए। जहां उसकी बहन की मौत हो गई। संजीव ने सात के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है।
अब तक टीवी चैनल जिला रामपुर से क्राइम रिपोर्टर सुनील कुमार सैनी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: