ई पास मशीन से बिकेगी शराब
अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला बलरामपुर
आबकारी के जिला कार्यालय में शराब लाइसेंस धारको को ई-पास मशीन
चलाने का ट्रेनिग देकर मशीन वितरण किया गया । मौके पर उपस्थित जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश त्रिपाठी एवं ओएसिस डिविजनल मैनेजर श्री अफजल नसीर खान ने बताया कि जिले में 208 लाइसेंस पंजीकृत है , जिसमे 130 लोगो को ई पास मशीन वितरण किया
जा चुका है ।ओएसिस जिला इंजिनियर श्री अल्ताफ नसीर खान जी ने कहा कि मशीन द्वारा आनलाइन स्टाक मॉनिटरिंग और बारकोडिंग से बोतल
स्कैन होगा । बताया कि जहरीली एबं अवैध शराब के बिकी पर रोकथाम लगाने के लिए आबकारी विभाग
ने शराब बिक्री की व्यवस्था में बदलाव लिया है । शराब की दुकानों पर अब इस मशीन के जरिए शराब
की बिकी की जाएगी । उपभोक्ताओं के एक बोतल शराब की खरीद पर बारकोड स्कैन होगा, जिसे दुकानदार ई पास मशीन से स्कैन करेगा |
इस विल में शराब के निर्माण स्थल, सरकारी गोदाम से आवंटन का विवरण, फुटकर विक्रेता आदि की जानकारी होगी ।
बिना स्कैन बिक्री करने पर शराब के स्टाक या बिक्री का मिलान
गड़बड़ हो जाएगा । ऐसे में दुकानदार का लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है । बताया कि सदर तहसील
के 208 में से 130 दुकानों को यह मशीन दी गई है, जिसमें सदर बलरामपुर में 74, उतरौला तहसील में 64, तथा तुलसीपुर में 70 दुकानें शामिल है | वितरण
के दौरान , असिस्टेंट इंजीनियर राकेश मिश्रा, ब्लाक इंजीनियर बलरामपुर सदर अवधेश कुमार शुक्ल , हरीश तिवारी, पंकज पांडेय, सूरज मिश्र,आबिद अली , राजकुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: