पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई


जनपद-संतकबीरनगर                                                 दिनांक 30.04.2022
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई
         आज दिनांक 30.04.2022 को जनपद संतकबीरनगर में तैनात कुल 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 1- उ0नि0 ना0पु0 श्री प्रहलाद प्रसाद 2 – उ0नि0 ना0पु0 भावनाथ सिंह 3 – हे0का0 ना0पु0 शेषनाथ त्रिपाठी अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी लाइन  राजीव कुमार द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक  रजनीकांत ओझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे । संवाददाता विकास कुमार अग्रहरी संत कबीर नगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।