अभिनेता नागार्जुन नशा मुक्त भारत के लिए हैदराबाद वॉक में शामिल हुए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. नागार्जुन ने कहा कि यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों से जुड़ा है.


टॉलीवुड के एक्टर नागार्जुन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा देश से नशीली दवाओं की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए संकल्प लिया है और इसका पूरे दिल से समर्थन करता हूं. नागार्जुन ने सभी से ‘नशा मुक्त भारत’ के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. नागार्जुन ने हैदराबाद के अमीरपेट स्थित मैत्रिवनम में ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए ये बातें कही. यहां उन्होंने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और 2017 के पद्म पुरस्कार विजेता, टेक्नोलॉजी उद्यमी तथा इंजीनियरिंग सेवा कंपनी के संस्थापक डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी के साथ मंच साझा किया.

 

नागार्जुन बोले- यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए

नागार्जुन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से नशीली दवाओं को पूरी तरह खत्म करने के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को प्रेरित किया है.’ उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों से जुड़ा है.

जी. किशन रेड्डी की तारीफ करते हुए नागार्जुन ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से इस यात्रा को देख रहे हैं और उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग और युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने नशा मुक्त भारत के लिए किशन रेड्डी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी से इस संकल्प का समर्थन करने की अपील की.

 

लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील

नागार्जुन ने कहा कि युवाओं और छात्रों से इस लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी संख्या में शामिल होने और इस अभियान को सफल बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही बेहतरीन सोच है.

जी. किशन रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम से जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने लिखा- प्रसिद्ध अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन गारू नशा मुक्त भारत के लिए हैदराबाद वॉक में शामिल हुए हैं, जिससे नशीले पदार्थों की समस्या को हराने का संकल्प और मजबूत हुआ है. अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ जुड़ें और नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे साथ कदम बढ़ाएं. हर कदम मायने रखता है. हर आवाज़ अहम है.

कार्यक्रम में बी.वी.आर. मोहन रेड्डी भी मौजूद थे. मोहन रेड्डा का भारतीय इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान काफी सराहा जाता है. इंजीनियरिंग सेवाओं, तकनीक और सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने के उनके समर्पण को 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।