पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन


*यातायात पुलिस, द्वारा सघन चेकिंग अभियान कारवाई में 667 वाहनों का चालान व 3 वाहन सीज*

जौनपुर

       पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात  सुनील चन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं प्रभारी यातायात  सुशील कुमार मिश्रा की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत होली चाइल्ड एकेडमी, रुहट्टा, जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 350 बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर कला एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई,व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में 667 वाहनों का चालान( काली फिल्म-22) व 03 वाहन सीज किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।