*मूसानगर में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़, ऑटो-ई-रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर ढो रहे स्कूल संचालक*
*मूसानगर (कानपुर देहात)।* संवाददाता देवेंद्र सिंह ठाकुर मूसानगर में चल रहे विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए प्राइवेट वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि स्कूल मालिक मानक से ज्यादा बच्चों को ऑटो और ई-रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर ढो रहे हैं, जिससे मासूम बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।एक ऑटो में जहां 4 से 5 सवारी बैठाने का मानक है, वहीं 10 से 12 बच्चे बैठाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा में भी यही हाल है। बच्चे एक-दूसरे के ऊपर बैठकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। जरा सी चूक हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।अभिभावकों का कहना है कि स्कूल संचालक कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बच्चों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। वाहनों में न तो फिटनेस है, न ही चालकों के पास सही कागजात और लाइसेंस की जांच होती है। कई चालक तो नाबालिग और बिना लाइसेंस के ही वाहन चला रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग कराई जाए। मानक से अधिक बच्चे बैठाने वाले वाहन चालकों और स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही इस पर रोक लग सके।वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: