केसरिया हिंदू वाहिनी ने जनहित के मुद्दों को लेकर डीएम को सौंपा पत्र*


*उर्फी रिज़वी गाजीपुर

केसरिया हिंदू वाहिनी ने जनहित के मुद्दों को लेकर डीएम को सौंपा पत्र* 

केसरिया हिंदू वाहिनी, जिला गाजीपुर
गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, 17 नवंबर 2026। केसरिया हिंदू वाहिनी की ओर से गौ माता को उत्तर प्रदेश में ‘राज्य माता’ का दर्जा प्रदान करने तथा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जनपद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आम जनमानस से समर्थन प्राप्त करने के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गौवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। वर्तमान समय में निराश्रित गोवंश की समस्या, सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाएं तथा गौशालाओं में चारा, पानी एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, अवैध पशु तस्करी पर रोक, गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने सहित कुल नौ मांगें उठाई गईं।
संगठन ने प्रदेश सरकार से इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस नीति बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्य प्रकाश तिवारी के साथ अभिषेक मधुकर, संतोष कुमार पांडेय, रामप्रवेश शर्मा, शशिकांत जायसवाल, पुनीत त्रिपाठी, अंकित दुबे सहित केसरिया हिंदू वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।