सीएम भगवंत मान के संभावित पाकिस्तान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्राओं के लिए राजनीतिक मंजूरी राष्ट्रीय नीति के तहत दी जाती है


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संभावित पाकिस्तान दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्राओं के लिए

 राजनीतिक मंजूरी एक तय राष्ट्रीय नीति के तहत दी जाती है. मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति भारत के सख्त कूटनीतिक रुख को भी दोहराया है.

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि विदेशी देशों के साथ संबंधों को लेकर भारत की राष्ट्रीय नीति है और सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने से पहले मंत्रालय संबंधित मामले का आकलन करता है.

 


सीएम 

मान को मिला निमंत्रण

दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान के लाहौर में 27 से 29 नवंबर तक होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय विश्व पंजाबी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण मिला है. सीएम मान ने कहा था कि उनका कार्यालय इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी लेने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने इस आमंत्रण को लेकर ये सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी? पिछले महीने पंजाब विधानसभा में भी सीएम मान ने सम्मेलन का न्योता मिलने की पुष्टि की थी.

 

विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर साफ कहा कि जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो हमारी एक राष्ट्रीय नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसका पालन करेगा. उन्होंने कहा कि जहां तक ​​विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का सवाल है, तो विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के अनुरूप इसका आकलन करता है और उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है. उन्हेंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए.

पंजाब के युवाओं के लिए ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (शनिवार, 14 नवंबर) को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. खबर है कि विधानसभा चुनाव से पहले मान सरकार नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान करेगी. सीएम मान पंजाब के युवाओं के लिए ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता शुरू करेंगे. इस प्रतियोगिता में 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे. यह प्रतियोगिता पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के विषय पर होगी. प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।