जौनपुर सुजानगंज क्षेत्र में स्थित आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल ऊंचगांव में बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय


आशा पाल सिंह विद्यालय में सजा बाल मेला, नन्हे उद्यमियों ने दिखाए हुनर,,, 

जौनपुर सुजानगंज क्षेत्र में स्थित आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल ऊंचगांव में बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेले में एलकेजी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के द्वारा मेले में खाने पीने की दुकान जैसे समोसे, छोले, रसगुल्ला ,पानी पुरी, गुब्बारे ,चाऊमीन एवं अनेक कई तरह की दुकान सजाई गई।

मेले का शुभारंभ आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल की प्रबंधक एवं वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती पूनम सिंह जी ने फीता काटकर किया। बाल दिवस के शुभ अवसर पर श्रीमती पूनम सिंह जी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनका बच्चों के प्रति प्रेम के बारे में विस्तार से चर्चा किया और मेले के विषय में उन्होंने बच्चों को बताया कि हम लोगों के मेल से ही मेला बनता है। बाल मेला में विद्यालय के  स्टाफ के अलावा अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  श्रीमती सीमा सिंह ,शालू सिंह, सविता उपाध्याय, डॉक्टर सरयू प्रसाद ,लालचंद पटेल, धर्मेंद्र सर, सुनील सिंह जी, शिवकुमार ,लतीफ कमलेश एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।

बृजनाथ दुबे 

अब तक टीवी मछली शहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।