फर्रुखाबाद: नगला खेम रैगाई में एक महीने से सफाई ठप, गलियों में लगे कूड़े के ढेर और सड़क पर बह रहा गंदा पानी
कमालगंज (फर्रुखाबाद):
ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला खेम रैगाई में पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। परवेज के मकान के पास मुख्य रास्तों और गलियों में सफाई न होने के कारण कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
नियमित सफाई न होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के चलते अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण शोएब खान और शादाब ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की सुध नहीं ली जा रही है। दीपावली का पर्व बीत जाने के बाद भी गलियों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं और लोगों को मजबूरन इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नरसिंह यादव पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है। परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों की सफाई हो और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: