घरेलू कलह के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना का वीडियो सामने आया

अब तक न्याय/मो० उवैश मंसूरी

ऊंचाहार। गंगेहरा गुलालगंज गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवक द्वारा अपने मोबाइल फोन से बनाया गया वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गंगेहरा गुलालगंज निवासी गिरजाशंकर त्रिपाठी के पुत्र धर्मेश त्रिपाठी (24) ने बुधवार को घर के अंदर कमरे की छत पर लगे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। बताया गया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद परिजनों की नजर कमरे में लटक रहे धर्मेश पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से पहले अपने मोबाइल फोन से फांसी लगाने का वीडियो बनाया था, जो घटना के बाद सामने आया। हालांकि आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस वीडियो समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।