अमन-चैन बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नई परंपरा डालने की कोशिश पड़ेगी भारी।
त्योहार में हुड़दंड किया,तो खैर नही,अराजक तत्वों पर होगी कड़ी करवाई
सुरेश यादव बहराइच :- आगामी दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और रामलीला महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को बौंडी और हरदी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम महसी राजेश कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सीओ महसी पवन कुमार ने किया।
बैठक में एसडीएम ने दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों से मूर्ति स्थापना स्थल, जुलूस व विसर्जन मार्ग, विसर्जन की तिथि एवं समय, डीजे संचालकों तथा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों की अनुमानित संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दें और शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अमन-चैन में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ महसी पवन कुमार ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने और उत्तेजक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सीओ ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, नई परंपरा शुरू करने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बौंडी एसओ संजीव कुमार वर्मा, हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह, खैराबाजार चौकी प्रभारी दीपेंद्र प्रताप सिंह, रमपुरवा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव पांडेय समेत हीरालाल, ध्रुव नारायण सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रकाश पांडेय, मुख्तियार चौहान, शत्रोहन यादव, पिंटू सिंह, शिवकुमार, राधेश्याम मिश्र, जैनी तिवारी, रमेश तिवारी, दिनेश तिवारी, डीके यादव, धीरेन्द्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: