जौनपुर - सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के बिना अन्न- जल आमरण अनशन आंदोलन का दूसरा दिन समाप्त हुआ
जौनपुर - सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के बिना अन्न- जल आमरण अनशन आंदोलन का दूसरा दिन समाप्त हुआ
बिल्सी। नगर के कछला स्टैंड रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल परिसर में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पांडाल में जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला एवं पांडवों के महाप्रस्थान का भावपूर्ण प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। कथा के दौरान स्वामी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वी लोक से अपने धाम प्रस्थान करने के बाद अर्जुन वापस लौटे। अर्जुन को चिंतित एवं परेशान देखकर धर्मराज युधिष्ठिर ने उनसे इसका कारण पूछा। अर्जुन ने बताया कि जिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और मार्गदर्शन से पांडवों को राज्य, सम्मान और विजय प्राप्त हुई, वही भगवान अब उन्हें छोड़कर अपने धाम प्रस्थान कर चुके हैं। स्वामी जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वी लोक से प्रस्थान के बाद पांडवों ने भी सांसारिक मोह-माया का त्याग करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी परीक्षित का राज्याभिषेक किया और इसके बाद राज-पाट छोड़कर देवभूमि उत्तराखंड की ओर महाप्रस्थान के लिए निकल पड़े। कथा में बताया गया कि महाप्रस्थान के मार्ग में पांडव एक-एक करके अपने प्राणों का त्याग करते गए, जबकि धर्मराज युधिष्ठिर अंत तक आगे बढ़ते रहे और सशरीर स्वर्ग को प्राप्त हुए। इस प्रसंग के माध्यम से स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को जीवन की नश्वरता, धर्म के महत्व और सांसारिक मोह से ऊपर उठकर प्रभु के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कथा के दौरान स्वामी जी की अमृतवाणी सुनकर कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा। बालाजी परिवार की ओर से कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, बाबा स्वतंत्रा राठी, पुष्कीन गांधी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चंद्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी, रवि वाष्र्णेय, दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी, रोहित शर्मा, कंटू माहेश्वरी, देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर - सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के बिना अन्न- जल आमरण अनशन आंदोलन का दूसरा दिन समाप्त हुआ
जौनपुर/मड़ियाहूं मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूं-जौनपुर में बुधवार को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
श्रावस्ती में विकसित भारत संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, प्रभारी मंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित।
Leave a Comment: