*मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में हुआ एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन*
ड्रोन तकनीक और अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी
जौनपुर/मड़ियाहूं
मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूं-जौनपुर में बुधवार को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया स्पेस अकादमी के एयरोस्पेस विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक ड्रोन तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उन्नत ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने ड्रोन तकनीक के कृषि, सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में डॉ. कुमार प्रणव वर्मा, कोऑर्डिनेटर, स्पेस एजुकेशन, इसरो, मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज तथा डॉ. प्रभांशु कुमार, विशिष्ट अतिथि एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर, स्पेस एजुकेशन, इसरो (उ.प्र.) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने तथा तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक तेजी से विकसित हो रही है और आने वाले समय में इसके उपयोग का दायरा और व्यापक होगा। वहीं, प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के तकनीकी एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ड्रोन एवं अंतरिक्ष तकनीक से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत अभियान, कौशल विकास और आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मंच संचालन का कार्य डॉ विवेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया I इस दौरान कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ आंजनेय पांडेय, प्रो अजय वर्मा, प्रो सुमन सिंह, डॉ उमेश राव,डॉ जे. पी. दुबे, डॉ विजय, डॉ जे. पी. शुक्ला, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ अमिताभ कुमार, डॉ सुजीत पटेल, डॉ विवेक प्रजापति, डॉ जितेन्द्र पाल, डॉ सौरभ सिंह, डॉ राजपाल, डॉ विवेक सिंह, डॉ दया सिंधु, डॉ दुर्गेशवरी पांडेय, डॉ त्रिपुरारी, डॉ बृजेश चौबे, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ हौशिला पांडेय, डॉ रविंद्र तिवारी, डॉ अजय पटेल, सहित महाविद्यालय के अन्य सम्मानित प्राध्यापक एवं प्रतिभागी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे I
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: