अमेठी में 1.31 लाख उपभोक्ताओं पर 547 करोड़ का बिजली
बिल बकाया है
अनुराग सागर अब तक न्याय अमेठी
अमेठी में बिजली विभाग बड़े बकाए से परेशान है जिले के 1 लाख 31 हजार उपभोक्ताओं पर 547 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। हर महीने सिर्फ 7 से 8 करोड़ रुपये ही जमा हो पा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों पर भी विभाग का 60 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है इससे विभाग की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है उन्होंने कहा कि बिल जमा होने पर ही विभाग बिजली खरीद पाएगा और लगातार बिजली आपूर्ति दे पाएगा बकाया जमा न होने से बिजली खरीदने और मेंटेनेंस में दिक्कत आती है जिसका सीधा असर सप्लाई पर पड़ता है एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं को पहचान कर नोटिस भेजी जा रही है और बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: