बस्ती द्वारा एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में नन्हे बच्चों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन* एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के बच्चों को


*प्रेस नोट,*

*जनपद बस्ती ।*

*दिनांक-08.10.2026*

*यातायात पुलिस जनपद बस्ती द्वारा एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में नन्हे बच्चों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को खेल-खेल में ट्रैफिक लाइट की तीन बत्तियों (लाल, पीली और हरी) का महत्व समझाया। बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए और हमेशा फुटपाथ पर ही चलना चाहिए। इसके साथ ही, बच्चों को यह भी सिखाया गया कि वे अपने माता-पिता को भी वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने के लिए टोकें।स्कूल प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। अगर उन्हें बचपन से ही इन जरूरी सामाजिक और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी, तो वे आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और सड़क हादसों को कम करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।