इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ी इलाके में दो कुख्यात बदमाशों के बीच आपसी रंजिश ने अब गैंगवॉर का रूप
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ी इलाके में दो कुख्यात बदमाशों के बीच आपसी रंजिश ने अब गैंगवॉर का रूप
फतेहपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चल रही तीन दिवसीय श्री हरि कथा अयोध्या वाटिका मैरिज हाल खागा में प्रथम दिवस कथा वाचक गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज
खबर खागा फतेहपुर से
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
फतेहपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चल रही तीन दिवसीय श्री हरि कथा अयोध्या वाटिका मैरिज हाल खागा में प्रथम दिवस कथा वाचक गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी श्री दिव्ययेश्वरानंद जी ने मानव तन के ऊपर संगत को बताते हैं की जीव 84 लाख योनियों का चक्कर काटते हुए प्रभु की कृपा से बड़े भाग्य से मनुष्य का तन पाता है श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी जी कहते हैं -
बड़े भाग मानुष तनु पावा। सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा॥साधन धाम मोच्छ कर द्वारा। पाइ न जेहिं परलोक सँवारा॥
सभी ग्रंथों ने यह माना है कि यह मनुष्य शरीर बहुत बड़े भाग्य से मिलता है और यह देवताओं के लिए भी दुर्लभ हैं ,यह शरीर ईश्वर-प्राप्ति के साधनों का घर और मोक्ष का द्वार है इसे पाकर भी जिसने अपना परलोक (अर्थात मोक्ष/जीवन का उद्धार) नहीं संवारा, वह पछताता स्वामी जी कथा में बताते हैं कि
संत सहजोबाई जी कहती हैं "तुम हो कौन कहां से आए कहां है निज घर तेरा किस कारण तुम भरमात डोलो तन तज कहां बसेरा" हे जीव तुम कौन हो कहां से आए हो तुम्हारा निज घर कहां है निज घर कौन सा है और तन छूट जाने के बाद तुम कहां जाओगे और स्वामी जी कहते जीव को प्रभु के धाम जाना है परंतु मायारूपी संसार में आ कर सब भूल जाता हैं , जीव को पूर्ण सतगुरु के शरण में जाकर उस परमात्मा का दर्शन गुरुदेव की कृपा से होगा और प्रभु भक्ति प्रदान करेंगे, मनुष्य को प्रभु की भक्ति करके हुए जीवन को सफल कर सकते हैं | संस्थान प्रयागराज शाखा के संयोजक स्वामी विश्वनाथानंद जी के कथा के अंत में संबोधन किया ये कथा 8 अक्टूबर तक चलेगी जिसका समय सायं 3
बजे से सायं 6 बजे तक हैं | कथा का शुभारंभ मंगल शोभा यात्रा के साथ हुआ जिसका शुभारंभ श्रीमति गीता सिंह ( नगर पंचायत अध्यक्ष खागा) के द्वारा हुआ एवं श्री हरि कथा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ जिसमें अतिथि श्री अविनाशचंद द्विवेदी,पप्पू द्विवेदी, अनुराज द्विवेदी, श्री अंकित चौहान जी प्रबंधन आर एन पब्लिक स्कूल खागा, श्री झब्बु सिंह , श्री रवि विश्वकर्मा( प्रबंधन अयोध्या वाटिका), श्री अशोक तिवारी,श्री छत्रपाल मौर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर किसान यूनियन,श्री अभिषेक भार्गव की गरिमामय उपस्थिति रही |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ी इलाके में दो कुख्यात बदमाशों के बीच आपसी रंजिश ने अब गैंगवॉर का रूप
Leave a Comment: